झारखंड में रेल की पटरी पर मिले एक महिला और 3 बच्चों के कटे हुए शव, दुर्घटना की आशंका

पलामू (झारखंड) में डालटनगंज रेलवे स्टेशन से करीब 2 किलोमीटर दूर रेल की पटरी पर कथित रूप से ट्रेन से कटे एक महिला और उसके तीन बच्चों के शव मिले हैं। पुलिस के मुताबिक, तीनों बच्चों की उम्र 4 से 8 वर्ष के बीच है। बकौल पुलिस, प्रथम दृष्टया मामला दुर्घटना का लग रहा है लेकिन इसकी जांच जारी है।

Load More