झारखंड में सभी महिलाओं व दलितों को अब 60 साल के बजाय 50 वर्ष की उम्र से ही मिलेगी पेंशन
झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने घोषणा की है कि राज्य में अब सभी महिलाओं और आदिवासी व दलित समुदायों के लोगों को 60 साल के बजाय 50 वर्ष की उम्र से ही मासिक पेंशन दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने 'X' पर लिखा है, "इसके लिए आवेदन जमा करने के लिए राज्य सरकार द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है।"