झारखंड में सुनवाई के बाद कोर्ट से लौटते समय युवक की धारदार हथियार से की गई हत्या
झारखंड के गिरिडीह में बुधवार को दिनदहाड़े 5-6 लोगों ने कथित तौर पर धारदार हथियार से वारकर एक युवक की हत्या कर दी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवक कोर्ट में किसी मामले की सुनवाई के बाद घर लौट रहा था और तभी आरोपियों ने उस पर हमला किया। पुलिस आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।