झारखंड में हिरासत में लिए गए 2019 बैच के आईएएस अफसर, छात्रा के यौन शोषण का आरोप

झारखंड के खूंटी में एसडीएम के पद पर तैनात 2019 बैच के आईएएस अधिकारी सैय्यद रियाज़ अहमद पर इंजीनियरिंग की एक छात्रा ने यौन शोषण का आरोप लगाया है। खूंटी के एसपी अमन कुमार के अनुसार, एसडीएम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है। महिला की मेडिकल जांच कराई जा रही है।

Load More