झारखंड विधानसभा के फ्लोर टेस्ट में शामिल हो सकेंगे हेमंत सोरेन, पीएमएलए कोर्ट ने दी अनुमति

पीएमएलए कोर्ट ने झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री व जेएमएम विधायक हेमंत सोरेन को विधानसभा में होने वाले फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमति दे दी है। ज़मीन घोटाला केस में गिरफ्तार होने के बाद हेमंत ने पीएमएलए कोर्ट से फ्लोर टेस्ट में शामिल होने की अनुमति मांगी थी। गौरतलब है, 5 फरवरी को झारखंड विधानसभा में फ्लोर टेस्ट होगा।

Load More