झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 सीटों के लिए हुआ 64.39% मतदान

झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में शनिवार को 20 सीटों के लिए 64.39% मतदान हुआ। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनय कुमार चौबे ने बताया कि सिसई और खूंटी को छोड़कर अन्य सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए। वहीं, सबसे अधिक मतदान 75.36% नक्सल प्रभावित बहरागोड़ा विधानसभा क्षेत्र में दर्ज किया गया।

Load More