झारखंड सीएम ने दिए घरेलू सहायिका को प्रताड़ित करने वाले गुरुग्राम के कपल पर कार्रवाई के आदेश
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 14-वर्षीय लड़की को प्रताड़ित करने के आरोपी गुरुग्राम के कपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया है। दंपति द्वारा उनकी बेटी की देखभाल के लिए घरेलू सहायिका के तौर पर रखी गई यह लड़की झारखंड की रहने वाली है। मुख्यमंत्री ने पुलिस को पीड़िता की घर वापसी की व्यवस्था करने को कहा है।