झारखंड से महागठबंधन के विधायकों को हैदराबाद ले जाने वाली फ्लाइट कोहरे के चलते हुई रद्द
झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाले सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को रांची से हैदराबाद ले जाने वाला चार्टर्ड प्लेन गुरुवार को उड़ान नहीं भर पाया। प्रदेश के मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि घने कोहरे के चलते कम विज़िबिलिटी के कारण फ्लाइट रद्द हो गई है। गौरतलब है, विधायकों की खरीद-फरोख्त के डर से उन्हें हैदराबाद भेजा जा रहा था।