झुनझुनवाला के निधन के बाद बनकर तैयार हुए उनके बंगले का वीडियो सामने आया
दिवंगत निवेशक राकेश झुनझुनवाला के मुंबई स्थित बंगले की सी-फेसिंग छत का एक वीडियो ट्विटर पर शेयर किया गया है। झुनझुनवाला ने ₹371 करोड़ में रिजवे अपार्टमेंट्स में 12 फ्लैट खरीदे थे जिसमें उनका घर बनाया गया है। इस बंगले का निर्माण पूरा होने से पहले ही झुनझुनवाला का अगस्त 2022 में निधन हो गया था।