झुनझुनवाला के समर्थन वाली अकासा एयर ने शेयर कीं अपने पहले विमान की तस्वीरें
अरबपति निवेशक राकेश झुनझुनवाला के समर्थन वाली एयरलाइन अकासा एयर ने अपने पहले विमान की तस्वीरें शेयर की हैं। एयरलाइन ने एक तस्वीर शेयर कर लिखा, "हमारे क्यूपी-पाई से मिलिए!" जबकि एक अन्य तस्वीर शेयर कर लिखा, "हम जल्द आ रहे हैं।" दरअसल, आकासा एयर जुलाई में उड़ानें शुरू कर सकती है और एयरलाइन के अनुसार, उसका कोड 'क्यूपी' होगा।