झूठ है: 'द फैमिली...' को लेकर नेगेटिव कैंपेन चलाने वाले लोगों की शिकायत की खबरों पर देवरकोंडा

अभिनेता विजय देवरकोंडा ने उन रिपोर्ट्स का खंडन किया है जिनमें कहा गया था कि विजय उनकी फिल्म 'द फैमिली स्टार' को लेकर ऑनलाइन नेगेटिव कैंपेन चलाने वालों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करेंगे। एक पत्रकार ने विजय से वॉट्सऐप पर हुई बातचीत का स्क्रीनशॉट 'X' पर शेयर किया जिसमें विजय शिकायत से जुड़ी रिपोर्ट को गलत बता रहे हैं।

Load More