टेंशन के बीच लालू परिवार में खुशी, दूसरी बार पिता बने तेजस्वी यादव; शेयर की बेटे की तस्वीर
तेज प्रताप यादव और अनुष्का यादव को लेकर जारी टेंशन के बीच लालू परिवार में खुशी आई है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव दूसरी बार पिता बने हैं। तेजस्वी ने मंगलवार को ट्वीट कर बेटे के जन्म की जानकारी देते हुए लिखा, "हमारे नन्हे बेटे के आगमन की घोषणा करते हुए बहुत आभारी, धन्य और प्रसन्न हूं। जय हनुमान!"