टी-सीरीज़ ने 'सिंघम अगेन' के टाइटल ट्रैक पर लगाया कॉपीराइट स्ट्राइक
प्रोडक्शन हाउस टी-सीरीज़ ने फिल्म 'सिंघम अगेन' के टाइटल ट्रैक पर कॉपीराइट स्ट्राइक भेजा है। कॉपीराइट स्ट्राइक के बाद 'सारेगामा म्यूज़िक' के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल ने वीडियो को हटा दिया और कुछ बदलाव कर इसे फिर से रिलीज़ कर दिया। गौरतलब है कि इस टाइटल ट्रैक ने रिलीज़ के 24 घंटों के अंदर ही 21 मिलियन व्यूज़ हासिल किए थे।