टी20 क्रिकेट में 1500 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बने एलेक्स हेल्स
इंग्लैंड के क्रिकेटर ऐलेक्स हेल्स टी20 फॉर्मैट में 1500 चौके लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। उन्होंने यह उपलब्धि मेजर लीग क्रिकेट 2025 में लॉस एंजिलिस नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए हासिल की। इस लिस्ट में जेम्स विंस दूसरे (1373), डेविड वॉर्नर तीसरे (1364), विराट कोहली चौथे (1210) और बाबर आज़म पांचवें (1196) स्थान पर हैं।