टी20 क्रिकेट में डेविड वॉर्नर ने जड़े 13,545 रन, विराट कोहली को छोड़ा पीछे
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने टी20 क्रिकेट में 13,545 रन जड़कर सबसे ज़्यादा रन बनाने के मामले में विराट कोहली को पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने 'द हंड्रेड' टूर्नामेंट में मैनचेस्टर ओरिजिनल्स के खिलाफ लंदन स्पिरीट की ओर से खेलते हुए 71 रन बनाकर यह मुकाम हासिल किया। विराट ने टी20 क्रिकेट में 13,543 रन बनाए हैं।