टी20 में किसी एक मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बने विराट कोहली
आरसीबी के बल्लेबाज़ विराट कोहली ने बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टी20 क्रिकेट में 3,500 रन पूरे कर लिए हैं। इसके साथ ही विराट टी20 क्रिकेट में किसी एक मैदान पर सर्वाधिक रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बन गए हैं। बांग्लादेश के बल्लेबाज़ मुश्फिकुर रहीम ने टी20 क्रिकेट में शेरे बांग्ला नैशनल स्टेडियम (मीरपुर) में 3,373 रन बनाए हैं।