टी20 विश्व कप 2024 के विजेता और उप-विजेता को कितनी मिलेगी पुरस्कार राशि?
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज होने वाले टी20 विश्व कप 2024 के फाइनल के विजेता को कम-से-कम $2.45 मिलियन (लगभग ₹20.4 करोड़) की पुरस्कार राशि मिलेगी। वहीं, उप-विजेता को कम-से-कम $1.28 मिलियन (लगभग ₹10.6 करोड़) मिलेंगे। फाइनल मैच बारबाडोस के ब्रिजटाउन के केंसिंग्टन ओवल स्टेडियम में होगा। गौरतलब है, यह भारत का तीसरा टी20 विश्व कप फाइनल है।