टी20 विश्व कप 2024 के सुपर 8 में किसका किससे होगा मुकाबला?
टी20 विश्व कप-2024 में सुपर 8 में ग्रुप-ए से भारत व अमेरिका, ग्रुप-बी से ऑस्ट्रेलिया व इंग्लैंड, ग्रुप-सी से अफगानिस्तान व वेस्टइंडीज़ और ग्रुप-डी से दक्षिण अफ्रीका व बांग्लादेश पहुंचे हैं। सुपर 8 चरण 19 जून को अमेरिका-दक्षिण अफ्रीका के मैच से शुरू होगा। भारत 20 जून को अफगानिस्तान, 22 जून को बांग्लादेश और 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से भिड़ेगा।