टी20 विश्व कप 2024 में भारत-इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच से पहले गयाना में हुई बारिश
टी20 विश्व कप 2024 में भारत-इंग्लैंड के सेमीफाइनल मैच से पहले गयाना में बारिश हुई है जिसका वीडियो 'एएनआई' ने शेयर किया है। भारत-इंग्लैंड मैच स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे (भारतीय समयानुसार रात 8 बजे) शुरू होने वाला है। अगर मैच बारिश की भेंट चढ़ जाता है तो सुपर-8 चरण में उच्च रैंकिंग के कारण भारत फाइनल में पहुंच जाएगा।