टी20 विश्व कप 2024 में लगे कुल 517 छक्के, किसी एक संस्करण में सर्वाधिक
कैरिबियन और अमेरिका में आयोजित टी20 विश्व कप 2024 में कुल 517 छक्के लगे जो किसी एक टी20 विश्व कप संस्करण में सर्वाधिक हैं। पिछला रिकॉर्ड (405 छक्के) टी20 विश्व कप-2021 में बना था। 2022 में 331, 2016 में 314, 2014 में 300, 2012 में 223, 2010 में 278, 2009 में 166 और 2007 संस्करण में 265 छक्के लगे थे।