टी20 विश्व कप 2026 की क्लोजिंग सेरेमनी में सुखबीर सिंह और रिकी मार्टिन ने किया परफॉर्म
गायक सुखबीर सिंह, रिकी मार्टिन और फाल्गुनी पाठक ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में टी20 विश्व कप 2026 के समापन समारोह में परफॉर्म किया। सुखबीर ने अपना प्रसिद्ध गीत 'इश्क तेरा तड़पावे' गाकर लोगों का मनोरंजन किया जबकि मार्टिन ने 'मारिया' प्रस्तुत किया। भारत और न्यूज़ीलैंड की खिताबी भिड़त से पहले इस कार्यक्रम का किया गया आयोजन।