टी20 विश्व कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का हुआ एलान, 4 भारतीय शामिल
आईसीसी ने टी20 विश्व कप 2026 की टीम ऑफ द टूर्नामेंट का एलान कर दिया है। टीम में 4 भारतीय खिलाड़ी संजू सैमसन (विकेटकीपर), इशान किशन, हार्दिक पंड्या और जसप्रीत बुमराह शामिल हैं। टीम की कप्तानी एडन मार्करम को सौंपी गई है।
प्लेइंग-11 में साहिबज़ादा फरहान, विल जैक्स, जैसन होल्डर, लुंगी एनगीडी, आदिल रशीद और ब्लेसिंग मुज़रबानी भी शामिल हैं।