टी20 विश्व कप 2026 में किन खिलाड़ियों ने बनाए सबसे बड़े व्यक्तिगत स्कोर?
कनाडा के युवराज सिंह समरा ने आईसीसी मेन्स टी20 वर्ल्ड कप 2026 में सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाया और उन्होंने ग्रुप स्टेज में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ 65 गेंदों पर 110 रन बनाए। इसके बाद इंग्लैंड के जैकब बेथल हैं जिन्होंने सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ 105(48) का स्कोर खड़ा किया। वहीं, न्यूज़ीलैंड के फिन एलन ने 100*(33) का स्कोर बनाया।