टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैच में अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बने रोहित शर्मा

रोहित शर्मा किसी टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैच में अर्धशतक जड़ने वाले पहले भारतीय कप्तान बन गए हैं। 37-वर्षीय रोहित ने गयाना में टी20 विश्व कप-2024 के सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 57(39) रन बनाए। टी20 विश्व कप के नॉकआउट मैच में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाया गया पिछला सर्वाधिक स्कोर एमएस धोनी (2007 में 36 रन) का था।

Load More