टी20 विश्व कप के सुपर 8 में वेस्टइंडीज़ ने अमेरिका को 9 विकेट से हराया
टी20 विश्व कप 2024 में शनिवार को सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज़ ने अमेरिका को 9 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाज़ी कर रही अमेरिका की टीम को वेस्टइंडीज़ ने 19.5 ओवर में 128 रनों पर ऑल आउट कर दिया। वेस्टइंडीज़ ने 10.5 ओवर में लक्ष्य हासिल कर मैच जीत लिया और ग्रुप-2 की अंकतालिका में दूसरे नंबर पर पहुंच गया।