टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में जीता द. अफ्रीका, पहली बार किसी विश्व कप के फाइनल में पहुंचा
दक्षिण अफ्रीका टी20 विश्व कप-2024 के पहले सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 9-विकेट से हराकर फाइनल में पहुंच गया है। दक्षिण अफ्रीका ने अफगानिस्तान को उसके सबसे कम टी20I टोटल (11.5 ओवरों में 56-रन) पर समेट दिया और 8.5 ओवरों में लक्ष्य (57-रन) हासिल कर लिया। दक्षिण अफ्रीका की टीम पहली बार किसी विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेलेगी।