टी20 विश्व कप की हार के बाद तबरेज़ शम्सी ने उन्हें सांत्वना देते परिवार की तस्वीरें कीं शेयर
टी20 विश्व कप में मिली हार के बाद दक्षिण अफ्रीकी स्पिनर तबरेज़ शम्सी ने X पर उन्हें सांत्वना देते परिवार की तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने लिखा कि अगर आप अच्छा खेलकर सिल्वर मेडल जीत जाएं तो भी वह गोल्ड के बराबर नहीं होगा। शम्सी ने लिखा, "फिर से प्रयास करने के लिए वापस आएंगे...अभी बहुत दर्द हो रहा है।"