टी20 विश्व कप जीतकर ऐसा लगा जैसे नया जीवन मिल गया: रोहित शर्मा
भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने अहमदनगर (महाराष्ट्र) में क्रिकेट अकादमी का उद्घाटन करते हुए कहा, "टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद ऐसा लगा कि जैसे नया जीवन मिल गया हो।" उन्होंने कहा, "हमारे लिए टी20 विश्व कप जीतना सबसे बड़ा लक्ष्य था।" भारत ने टी20 विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराया था।