टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जयपुर के ट्रॉफी डिज़ाइनर अमित पाबूवाल द्वारा बनाई गई थी। शुरुआती डिज़ाइन का कॉन्सेप्ट ऑस्ट्रेलिया की कंपनी मिनाले ब्रायस ने तैयार किया था जिसके बाद 2007 में पाबूवाल ने इसे अंतिम रूप दिया। बकौल पाबूवाल, ट्रॉफी 21 इंच और करीब 6 किलोग्राम वज़नी है और यह चांदी और प्लेटिनम की प्लेट से बनी है।