टी20 विश्व कप फाइनल कवर कर रही पत्रकार को स्टेडियम के बाहर गलत तरीके से किया गया टच
टी20 विश्व कप-2026 फाइनल को कवर करने के दौरान एक महिला पत्रकार संग नरेंद्र मोदी स्टेडियम (अहमदाबाद) के बाहर छेड़छाड़ हुई। आरोपी ने महिला पत्रकार को गलत तरीके से छुआ था। पत्रकार ने X पर पुलिस को टैग कर लिखा, "एक रिपोर्टर को अपना काम करने के दौरान...सुरक्षित माहौल मिलना चाहिए।" फाइनल संयोग से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन था।