टी20 विश्व कप में मैच खत्म होने के बाद नेपाल के फैन ने स्टैंड से उठाया कचरा, हुई सराहना
टी20 विश्व कप 2026 में मुंबई में नेपाल की इंग्लैंड के खिलाफ 4 रनों से हार के बाद नेपाल की टीम का एक फैन वानखेड़े स्टेडियम में स्टैंड्स से कूड़ा-कचरा उठाते हुए दिखा। अब इस फैन का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यूज़र्स ने शख्स की सराहना करते हुए लिखा, "यह होती है असली सिविक सेंस।"