टी20 विश्व कप में यशस्वी जायसवाल को बतौर ओपनर मिलना चाहिए मौका: श्रीसंत
पूर्व भारतीय तेज़ गेंदबाज़ एस श्रीसंत ने कहा है कि बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल को टी20 विश्व कप-2024 में ओपनिंग करने का मौका मिलना चाहिए। बकौल श्रीसंत, यशस्वी में शुरुआत से ही गेंदबाज़ों पर हावी होने की क्षमता है। श्रीसंत ने कहा, "रोहित शर्मा और यशस्वी टीम को अच्छी शुरुआत दे सकते हैं। विराट कोहली नंबर-3 पर बल्लेबाज़ी कर सकते हैं।"