टी20 विश्व कप में सबसे ज़्यादा विकेट लेने वाले द. अफ्रीकी गेंदबाज़ बने नॉर्खिया
टी20 विश्व कप 2024 में शुक्रवार को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए सुपर-8 मैच में दक्षिण अफ्रीका के तेज़ गेंदबाज़ ऑनरिक नॉर्खिया ने 1 विकेट लिया। इसी के साथ नॉर्खिया टी20 विश्व कप के इतिहास में सर्वाधिक विकेट (31) लेने वाले दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाज़ बन गए। मामले में डेल स्टेन (30-विकेट) दूसरे व मोर्ने मॉर्कल (24-विकेट) तीसरे नंबर पर हैं।