टी20 विश्व कप से ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही डेविड वॉर्नर का अंतर्राष्ट्रीय करियर हुआ खत्म
टी20 विश्व कप 2024 से ऑस्ट्रेलिया के बाहर होते ही दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई ओपनर डेविड वॉर्नर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो गए हैं। 37 वर्षीय वॉर्नर ने पिछले साल नवंबर में विश्व कप फाइनल में अपना आखिरी वनडे जबकि इस साल जनवरी में अपना आखिरी टेस्ट मैच खेला था। 15 साल के करियर में वॉर्नर ने 18,995 अंतर्राष्ट्रीय रन बनाए हैं।