टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद पिता को याद कर भावुक हुए रिंकू सिंह, शेयर किया पोस्ट
टी20 वर्ल्ड कप-2026 जीतने के बाद भारतीय बल्लेबाज़ रिंकू सिंह ने अपने दिवंगत पिता को याद कर एक भावुक पोस्ट किया है। उन्होंने लिखा, "आपने सिखाया था कि फर्ज़ सबसे आगे है...फील्ड पर आपका सपना पूरा करने की कोशिश कर रहा था...सपना पूरा हो गया है...काश आप मेरे पास होते।" रिंकू ने लिखा, "मुझे हर कदम पर आपकी ज़रूरत पड़ेगी।"