टी20I करियर में 0 बॉल पर विकेट लेने वाले इकलौते क्रिकेटर हैं विराट कोहली
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली आज (मंगलवार को) 36-वर्ष के हो गए हैं। विराट इकलौते ऐसे क्रिकेटर हैं जिन्होंने अपने टी20I करियर में बिना वैध बॉल (ज़ीरो बॉल) डाले विकेट लिया था। 2011 के टी20I क्रिकेट में गेंदबाज़ी करते समय उन्होंने वाइड बॉल डाली थी और एमएस धोनी ने इंग्लैंड के केविन पीटरसन को स्टंप आउट किया था।