टी20I में 2,000 रन बनाने वाले ज़िम्बाब्वे के पहले खिलाड़ी बने सिकंदर रज़ा
ज़िम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रज़ा टी20I में 2,000 रन बनाने वाले देश के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। रज़ा ने शनिवार को हरारे में भारत के खिलाफ खेले गए चौथे टी20I मैच में 46 रनों की अपनी पारी के दौरान यह उपलब्धि हासिल की। रज़ा ने अब तक 90 टी20I मैचों में 2,029 रन बनाए हैं।