टी20I में 2000 रन पूरे करने वाले वेस्टइंडीज़ के पहले खिलाड़ी बने निकोलस पूरन
टी20 विश्व कप 2024 में मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच में अपनी पारी के दौरान वेस्टइंडीज़ के विकेटकीपर-बल्लेबाज़ निकोलस पूरन ने टी20I में 2000 से ज़्यादा रन बना लिए। इसके साथ ही निकोलस टी20I में 2000 रन पूरे करने वाले वेस्टइंडीज़ के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। वेस्टइंडीज़ 104 रनों से यह मैच जीत गया।