टी20I में 20वें ओवर में सबसे तेज़ स्ट्राइक रेट से बैटिंग करने वाले भारतीय बने रिंकू सिंह
भारतीय बल्लेबाज़ रिंकू सिंह टी20I क्रिकेट में 20वें ओवर में सबसे तेज़ स्ट्राइक रेट (336.36) से बल्लेबाज़ी करने वाले भारतीय (कम-से-कम 20 गेंद खेलने वाले) बन गए हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार यादव के नाम (321.42 का स्ट्राइक रेट) था। रिंकू टी20I में 19-20 ओवरों के दौरान भारत के लिए सर्वाधिक छक्के लगाने वाले चौथे बल्लेबाज़ बन गए हैं।