टी20I में अभिषेक शर्मा 20 या कम गेंदों में 5 फिफ्टी जड़ने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज़ बने
भारतीय बल्लेबाज़ अभिषेक शर्मा ने टी20I में नया विश्व रिकॉर्ड बनाया है। वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने फुल मेंबर नेशन के लिए खेलते हुए टी20I में 20 या उससे कम गेंदों में 5 बार अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है। उन्होंने यह उपलब्धि इंग्लैंड के खिलाफ बुधवार को खेले गए पहले टी20I में हासिल की।