टी20I में दूसरे सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बने नेपाल के संदीप लामिछाने
नेपाल के स्पिनर संदीप लामिछाने टी20I में दूसरे सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ बन गए हैं। लामिछाने ने टी20 विश्व कप 2024 में बांग्लादेश के खिलाफ अपने 54वें टी20I मैच में 2 विकेट लेकर यह उपलब्धि हासिल की है। वहीं, अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान टी20I में सबसे तेज़ 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज़ हैं।