टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद एमपी के खेल मंत्री ने कार की छत पर बैठकर मनाया जश्न
टी20 विश्व कप में भारत की जीत के बाद मध्य प्रदेश के खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने तिरंगा लेकर एक चलती कार की छत पर बैठकर जश्न मनाया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। वीडियो में एक और शख्स चलती कार की छत पर बैठा हुआ जबकि कुछ लोग दरवाज़ों पर लटके हुए नज़र आ रहे हैं।