टाइगर श्रॉफ के हमलावरों को पुलिस ने मुंबई से 900 किलोमीटर दूर तक कैसे किया ट्रेस?
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद आरोपी बाइक से अंधेरी रेलवे स्टेशन पहुंचे और वहां बाइक छोड़कर ट्रेन से फरार हो गए। पुलिस ने CCTV फुटेज से उनकी गतिविधियां ट्रेस कीं और बाइक की जानकारी से उसका रिकॉर्ड खंगाला। इसके बाद आरपीएफ, जीआरपी और अन्य राज्यों की पुलिस की मदद से करीब 900-किलोमीटर दूर कोटा में उन्हें गिरफ्तार किया गया।