टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले के आरोपी होटल के जिस कमरे में ठहरे थे उसे किया गया सील
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले की जांच में सामने आया है कि आरोपी अंधेरी स्थित होटल में ठहरे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जिस कमरे में तीनों आरोपियों के ठहरने का दावा किया गया है उसे अधिकारियों ने सील कर दिया है। जांच हो रही है कि क्या आरोपियों ने फायरिंग से पहले किसी जगह पर गोली चलाने का अभ्यास किया था।