टाइगर श्रॉफ केस में शूटर्स ने सूरत के रास्ते दिल्ली भागने का प्लान बनाया था, छूट गई थी बस
मुंबई क्राइम ब्रांच जांच ने खुलासा किया है कि 18 अक्टूबर को टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद तीनों शूटर्स, फूल सिंह, रेहान अंसारी और ऋतिक कुमार सूरत से दिल्ली बस पकड़ने का प्लान बना चुके थे, लेकिन बस छूट गई। बाद में वे पुणे-जयपुर एक्सप्रेस से भागे। CCTV फुटेज से उनकी हरकतें ट्रेस हुईं हैं।