टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में हुई 12वीं गिरफ्तारी, सोनीपत से पकड़ा गया एक और संदिग्ध
टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोनीपत (हरियाणा) से 12वें संदिग्ध को गिरफ्तार किया है। लोकल पुलिस की मदद से यह कार्रवाई हुई। इससे पहले 11 आरोपियों को 6 नवंबर तक पुलिस कस्टडी में भेजा गया और सभी पर मकोका लगाया गया है। 18-अक्टूबर को जुहू (मुंबई) में टाइगर पर फायरिंग हुई थी।