टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग मामले में बड़ा ऐक्शन, आरोपियों पर लगा मकोका
मुंबई पुलिस क्राइम ब्रांच ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के मामले में सभी आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम (मकोका) की धाराएं जोड़ी हैं। सक्षम प्राधिकारी की मंज़ूरी के बाद यह कदम उठाया गया है। मामले में अब तक 11 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं। इसमें गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का कथित सहयोगी अनिल पंडित वॉन्टेड आरोपी है।