टाइगर श्रॉफ ने मुंबई में ₹15.60 करोड़ में बेचा अपना आलीशान अपार्टमेंट
रियल एस्टेट वेबसाइट स्क्वायर यार्ड्स के मुताबिक, ऐक्टर टाइगर श्रॉफ ने मुंबई के खार में अपना आलीशान अपार्टमेंट ₹15.60 करोड़ में बेच दिया है। इस डील के तहत लगभग ₹93.60 लाख स्टांप ड्यूटी और ₹30,000 रजिस्ट्रेशन शुल्क के रूप में चुकाए गए हैं। टाइगर श्रॉफ ने वर्ष 2018 में यह अपार्टमेंट ₹11.62 करोड़ में खरीदा था।