टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले शूटर्स की पुलिस हिरासत से तस्वीर आई सामने
अभिनेता टाइगर श्रॉफ की कार पर गोलीबारी के सिलसिले में पकड़े गए तीनों संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं। राजस्थान के कोटा रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन से तीनों को पकड़ा गया। मुंबई पुलिस से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर राजस्थान की ऐंटी-गैंगस्टर टास्क फोर्स और कोटा पुलिस ने ऑपरेशन चलाया। शूटर्स नेपाल भागने की योजना बना रहे थे।