टाइगर श्रॉफ पर हमले में अपने 'कैप्टन' के शामिल होने को लेकर रैपिडो ने दी सफाई
अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले हमलावरों में से एक आरोपी ऋतिक कुमार के रैपिडो राइडर होने की बात सामने आने पर कंपनी ने सफाई दी है। बकौल रैपिडो, "टाइगर और उनकी टीम से जुड़ी घटना को लेकर हम चिंतित हैं...कैप्टन के रूप में रजिस्टर्ड जिस व्यक्ति की चर्चा है...वह 14 अक्टूबर से हमारे प्लैटफॉर्म पर ऐक्टिव नहीं।"